छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 अगस्त 2026 को प्रशासनिक स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित कर आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के तहत उज्ज्वल पोरवाल को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है, जबकि अभिषेक कुमार गुप्ता को उप सचिव, पर्यटन एवं अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विनय कुमार अग्रवाल को जिला पंचायत नारायणपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह डॉ. ऋतु वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव पद के साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हेमंत कुमार मत्स्यपाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड में महाप्रबंधक (प्रशासन) बनाया गया है। नयनतारा सिंह तोमर को सूरजपुर का अपर कलेक्टर तथा मनीष मिश्रा को मंत्रालय में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।