गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला ने आजतक से खास बातचीत में अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि बाइक राइडर्स करीब 10 मिनट तक उनकी कार के आगे-पीछे बेतरतीब तरीके से चल रहे थे. उनका दावा है कि बाइक से कार की साइड में गलती से टक्कर हुई. उन्होंने कहा कि टक्कर जानबूझकर नहीं मारी गई.
गुरुग्राम के हिट एंड रन मामले में आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला ने आजतक से खास बातचीत में घटना को लेकर अपना पक्ष रखा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप को लेकर कल्याण बैंसला का कहना है कि जो वीडियो बार-बार दिखाई जा रही है, वह पूरी घटना नहीं दिखाती. उन्होंने दावा किया कि मीडिया और सोशल मीडिया पर पूरी वीडियो दिखाई जानी चाहिए, ताकि घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सके.
कल्याण बैंसला ने बताया कि हादसे के समय वह दिल्ली से आ रहे थे. कार में उनके साथ उनकी बहन और उनकी बुआ का बेटा था, जो उम्र में उनसे बड़ा है. उनके मुताबिक, जब वह गोल्फ कोर्स रोड पर पहुंचे तो पीछे से कई बाइक राइडर्स उनकी कार के आसपास बाइक चला रहे थे. कल्याण बैंसला के मुताबिक, कई बाइक राइडर्स कभी उनकी कार के आगे तो कभी पीछे अपनी बाइक बेतरतीब तरीके से चला रहे थे. उन्होंने दावा किया कि करीब 10 मिनट तक बाइक राइडर्स की वजह से उन्हें परेशानी होती रही.
कल्याण ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कार से अपना हाथ बाहर निकालकर एक बाइक राइडर को इशारा किया. उन्होंने बाइक राइडर से कहा कि आप बहुत अच्छी बाइक चला रहे हो, लेकिन थोड़ा धीरे और संभलकर चलाओ. कल्याण ने कहा कि वह खुद भी बाइक राइडर हैं और उन्हें बाइक चलाना पसंद है. उनके मुताबिक, वह बाइक राइडर्स को लेकर इसलिए परेशान हुए क्योंकि उनकी बाइकें कभी कार के आगे तो कभी पीछे आ रही थीं.
दिल्ली से गोल्फ कोर्स रोड पहुंचे थे कल्याण
कल्याण बैंसला ने बताया कि लगातार परेशान किए जाने के बाद उन्होंने अपनी कार को तेज गति से बाइक राइडर्स से आगे निकालने की कोशिश की. उनका कहना है कि उन्हें आगे मुड़ना भी था. इसी दौरान उनके मुताबिक, एक बाइक उनकी कार की साइड से टकरा गई. कल्याण ने स्वीकार किया कि उनकी कार और बाइक के बीच टक्कर हुई थी. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि वह बाइक राइडर को टक्कर मारें.
कल्याण के मुताबिक, घटना के बाद वह रेड लाइट पर रुके भी थे. लेकिन कार में मौजूद उनके बड़े भाई ने उनसे कहा कि अगर यहां रुकेंगे तो उनके साथ मारपीट हो सकती है. इसके बाद वह वहां से कार लेकर निकल गए. कल्याण बैंसला ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि जिस बाइक राइडर से टक्कर हुई थी, वह महिला थी. उन्होंने कहा कि इस बात का उन्हें अफसोस है.
उनका कहना है कि उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था. उन्होंने इस पूरी घटना को एक दुर्घटना बताया और कहा कि टक्कर गलती से हुई. इस पूरे मामले में वायरल हो रही वीडियो को लेकर भी कल्याण बैंसला ने सवाल उठाए. उनका कहना है कि मीडिया और सोशल मीडिया पर बार-बार एक छोटी सी वीडियो क्लिप दिखाई जा रही है.
कल्याण ने दावा किया कि यह वीडियो आधी-अधूरी है. उन्होंने कहा कि पूरी घटना की वीडियो सामने आनी चाहिए, जिससे लोगों को यह पता चल सके कि घटना से पहले सड़क पर क्या हुआ था और बाइक राइडर्स किस तरह उनकी कार के आसपास चल रहे थे. उनका कहना है कि सिर्फ छोटी वीडियो क्लिप के आधार पर उन्हें जिस तरह से पेश किया जा रहा है, उससे उन्हें आपत्ति है.
कल्याण बैंसला ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस के एक DSP से भी बात की थी. उन्होंने पुलिस अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखा था. कल्याण का कहना है कि इसके बावजूद उन्हें इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे वह कोई बड़ा क्रिमिनल हों. उन्होंने कहा कि वह अपना पक्ष पहले ही पुलिस के सामने रख चुके हैं. उनका कहना है कि मीडिया और सोशल मीडिया पर सामने आ रही तस्वीर से उन्हें काफी परेशानी हो रही है और वह चाहते हैं कि घटना का पूरा पक्ष सामने रखा जाए.
कल्याण बैंसला ने बातचीत में अपने बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने दावा किया कि आज तक उनके खिलाफ कोई पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं है. उन्होंने कहा कि वह एक सभ्य परिवार से आते हैं. कल्याण के मुताबिक, वह जिम चलाते हैं और बच्चों को ट्रेनिंग भी देते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद नेशनल लेवल के कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं. कल्याण ने कहा कि उनकी पहचान एक स्पोर्ट्स और फिटनेस से जुड़े व्यक्ति के तौर पर रही है और वह नहीं चाहते कि इस घटना की एक छोटी वीडियो क्लिप के आधार पर उन्हें अपराधी की तरह देखा जाए.
‘गलती हुई, लेकिन नीयत टक्कर मारने की नहीं थी’
कल्याण बैंसला ने बातचीत में यह स्वीकार किया कि उनकी कार से बाइक की टक्कर हुई. लेकिन उन्होंने बार-बार यह स्पष्ट किया कि यह टक्कर जानबूझकर नहीं मारी गई थी. उनके मुताबिक, बाइक राइडर्स के साथ करीब 10 मिनट तक हुई परेशानी के बाद उन्होंने कार को उनसे आगे निकालने की कोशिश की थी. इसी दौरान बाइक कार की साइड से टकरा गई. कल्याण ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि बाइक राइडर एक महिला थी और उन्हें इस बात का अफसोस है. इस पूरे मामले में कल्याण बैंसला ने अपनी तरफ से घटना का अलग पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि वायरल हो रही छोटी वीडियो क्लिप के बजाय पूरी वीडियो सामने आनी चाहिए, ताकि घटना से पहले और टक्कर के समय की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके.
गुरुग्राम हिट एंड रन केस में आरोपी ने बताई अपनी कहानी, कहा- ‘हादसा गलती से हुआ’
Source: Dastak Media