जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है. मजलता के सोहन इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में इनपुट मिला था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कल रात एक बड़ा घेरा और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है. मजलता के सोहन इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में इनपुट मिला था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कल रात एक बड़ा घेरा और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 लाशें मिलीं. माना जा रहा है कि ये 2 विदेशी आतंकवादी हैं, जो शायद जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे. सुरक्षा बलों को इलाके से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए. ये सेना, राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल पैरा फोर्स का जॉइंट ऑपरेशन था, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी सुरक्षा बलों की मदद की. अब एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है.