Tonk Panchayat Election Reservation Ward List: टोंक कलेक्ट्रेट में टीना डाबी की मौजूदगी में पंचायत चुनाव लॉटरी संपन्न. जिला परिषद और 8 पंचायत समितियों के वार्डों की पूरी आरक्षण सूची पढ़ें... राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत टोंक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण लॉटरी निकाली गई. जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में करीब दो घंटे तक चली इस प्रक्रिया में 8 प्रधान, 31 जिला परिषद सदस्य और 160 पंचायत समिति सदस्यों के पदों का आरक्षण तय किया गया. लॉटरी प्रक्रिया के लिए सरकारी विद्यालय के दो विद्यार्थियों को बुलाया गया था. दोनों विद्यार्थियों ने तैयार की गई पर्चियां निकालीं और जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी को सौंपीं. इसके आधार पर महिला, ओबीसी और सामान्य वार्डों का आरक्षण तय किया गया. इस दौरान टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश मीना, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, एडीएम विनोद कुमार मीना सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. * आरक्षण को लेकर टीना डाबी नाराज * कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हुई. एडीएम विनोद कुमार मीणा ने एससी, एसटी और ओबीसी के अलावा अन्य आरक्षण की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी. इस दौरान दो प्रतिनिधियों ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सवाल उठाए. जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने उन्हें प्रक्रिया के बारे में समझाया, लेकिन बार-बार सवाल उठाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. टीना डाबी ने कहा कि लॉटरी निर्वाचन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार की जा रही है और बार-बार टोका-टाकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके बाद लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई. * टोंक जिला परिषद के 31 वार्डों का आरक्षण * जिला परिषद टोंक के 31 निर्वाचन क्षेत्रों की आरक्षण लॉटरी में: अनुसूचित जाति: वार्ड 23, 22, 10 और 21 अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 29, 6 और 2 अनुसूचित जनजाति: वार्ड 12, 11 और 14 अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 16 और 27 अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 4 और 9 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 26 सामान्य महिला: वार्ड 17, 15, 1, 5, 31, 20, 19, 13 और 8 अनारक्षित: वार्ड 3, 7, 18, 24, 25, 28 और 30 * टोंक पंचायत समिति के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में: * अनुसूचित जाति: वार्ड 13 और 5 अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 12 और 15 अनुसूचित जनजाति: वार्ड 1 अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 8 अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 9 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 16 सामान्य महिला: वार्ड 4, 6, 11 और 14 अनारक्षित: वार्ड 2, 3, 7, 10 और 17 * निवाई के 29 निर्वाचन क्षेत्रों में: * अनुसूचित जाति: वार्ड 20, 1 और 24 अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 12, 16 और 10 अनुसूचित जनजाति: वार्ड 11, 15 और 2 अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 6 और 17 अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 23 और 27 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 7 सामान्य महिला: वार्ड 29, 14, 3, 13, 25, 21, 5 और 8 अनारक्षित: वार्ड 4, 9, 18, 19, 22, 26, 27 और 28 पीपलू पंचायत समिति * पीपलू के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में: * अनुसूचित जाति: वार्ड 4 और 8 अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 14 और 11 अनुसूचित जनजाति: वार्ड 5 अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 6 अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 7 सामान्य महिला: वार्ड 1, 3, 9 और 17 अनारक्षित: वार्ड 2, 12, 13, 15 और 16 * मालपुरा के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में: * अनुसूचित जाति: वार्ड 1 और 2 अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 9 अनुसूचित जनजाति: वार्ड 15 अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 8 और 13 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 14 सामान्य महिला: वार्ड 11, 10, 12, 4 और 3 अनारक्षित: वार्ड 5, 6 और 7 * पचेवर के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में: * अनुसूचित जाति: वार्ड 8 और 6 अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 5 अनुसूचित जनजाति: कोई पद आरक्षित नहीं अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 14 और 3 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 10 सामान्य महिला: वार्ड 2, 13, 12, 7 और 4 अनारक्षित: वार्ड 1, 9, 11 और 15 * टोडारायसिंह के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में: * अनुसूचित जाति: वार्ड 13 और 17 अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 3 और 8 अनुसूचित जनजाति: वार्ड 9 अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 5 अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 4 और 12 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 19 सामान्य महिला: वार्ड 15, 6, 2, 16 और 14 अनारक्षित: वार्ड 1, 7, 10, 11 और 18 देवली पंचायत समिति * देवली के 25 निर्वाचन क्षेत्रों में: * अनुसूचित जाति: वार्ड 9, 2 और 23 अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 22 और 10 अनुसूचित जनजाति: वार्ड 18, 6 और 24 अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 16, 21 और 11 अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 13 सामान्य महिला: वार्ड 4, 12, 19, 7, 20, 3 और 8 अनारक्षित: वार्ड 1, 5, 14, 15, 17 और 25 * उनियारा के 23 निर्वाचन क्षेत्रों में: * अनुसूचित जाति: वार्ड 19 और 17 अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 3 और 8 अनुसूचित जनजाति: वार्ड 18, 4 और 14 अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 16, 15 और 20 अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 5 सामान्य महिला: वार्ड 2, 21, 12, 22, 13 और 10 अनारक्षित: वार्ड 1, 6, 7, 9, 11 और 23 8 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण * टोंक जिले की 8 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण इस प्रकार रहेगा: * पचेवर: अनुसूचित जाति महिला उनियारा: अनुसूचित जाति देवली: अनुसूचित जनजाति निवाई: अन्य पिछड़ा वर्ग मालपुरा: सामान्य महिला पीपलू: सामान्य महिला टोंक: सामान्य महिला टोडारायसिंह: अनारक्षित